नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से लैब अटेंडेंट मुकेश राजुरकर सेवानिवृत हुए। राजुरकर अत्यंत विनम्र और सेवाभावी प्रकृति के व्यक्ति हैं, जो कि विगत 20 वर्षों से निरंतर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे।
1986 से शासन की नियमित सेवा में आए और जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में ही अपनी पहली पदस्थापना प्राप्त की। आप वर्ष 2002 से वर्ष 2003 तक सिविल अस्पताल, इटारसी में तथा वर्ष 2003 से वर्ष 2014 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिवनी मालवा में सेवारत रहे।
वर्ष 2014 में पुनः जिला चिकित्सालय, नर्मदापुरम आ गए और अपनी सेवानिवृत्ति तक यहीं सेवाएं प्रदान की। कर्मचारियों की लंबित माँगों पर कार्य न होने के कारण शिक्षित और योग्य होने के बावजूद सेवानिवृत होने तक पदोन्नति स्वीकार नहीं की और दिनांक 31/03/2025 को अपने अवकाश खाते में 231 अर्जित अवकाश एवम 502 लघुकृत अवकाश शेष रखते हुए सेवानिवृत हो गए।
उनकी पत्नी राष्ट्रीय स्वयंसेवक विद्यालय, नर्मदापुरम में शिक्षिका हैं। स्वयँ कोई जीवित सन्तान नहीं है, किन्तु उन्होंने ने हमेशा अपने परिवार के अन्य बच्चों को अपने बच्चों के समान प्यार-दुलार दिया है।
