नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पर बरसे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह मंडलोई: कहा यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं

सिवनी मालवा मध्य प्रदेश प्रदेश: भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई ने कहा कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम ईडी चार्जशीट में आने पर ‘हंगामा’ कर रही है, लेकिन वे भूल गए कि यह केस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दर्ज हुआ था।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या, भाजयुमो राष्ट्रीय महासचिव श्री रोहित चहल और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के नेतृत्व में, भाजयुमो ने मध्य प्रदेश के हर जिले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले जलाकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मंडलोई ने बताया कि यह केस 2012-13 में शुरू हुआ था, जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी। यह कांग्रेस पर निर्भर है कि वे जांच करें कि उनके नेतृत्व के खिलाफ किसने साजिश रची। यह केस मोदी सरकार के सत्ता में आने से बहुत पहले दर्ज हुआ था।

उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड अखबार की संपत्तियों को हड़पने और उनका व्यावसायिक उपयोग करने का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं, इन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन इन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। नेशनल हेराल्ड 1937 में शुरू हुआ जिसमें 5000 शेयर होल्डर्स थे, ये नेहरू खानदान की तब जागीर नहीं थी, इसमें तब बड़े बड़े लोगो ने सहयोग किया। 2008 में नेशनल हेराल्ड बंद हो गया, उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये फंड इस अखबार को दिया, जिसके बाद नेशनल हेराल्ड ने लोन देने से मना कर दिया, फिर कॉरपोरेट षड्यंत्र करके यंग इंडिया के नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें 38-38 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी-राहुल गांधी के थे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर सार्वजनिक हंगामा करने के बजाय अदालत में उचित जवाब दाखिल करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधी परिवार का बचाव करने के लिए कांग्रेस के पास शीर्ष वकीलों की कोई कमी नहीं है।

अंत में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, और पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी एजेंसियां निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी पक्षपात के काम कर रही हैं, जिससे न्याय निष्पक्ष और समान रूप से सुनिश्चित हो।

नर्मदापुरम से नेहा दीपक थापक :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *