नर्मदापुरम -प्रदेश संयुक्त सचिव प्रभात कछवाहा नर्मदापुरम प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हमेहेश्वरी पटले से सौजन्य भेंट की उनके साथ जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र झा, नगर अध्यक्ष अरविंद बडगूजर, नगर उपाध्यक्ष बैजू लुटारे, संतोष बडगूजर, संजीव दोहरे अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव ने नगर पालिका की विभिन्न विकास योजनाओं में लगे कर्मचारियों की जानकारी ली इस भेंट के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
